शिवपुरी: सिरसौद चौराहे पर रेत से भरे डंपर ने बस को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद चौराहे पर मंगलवार रात करीब 10 बजे झांसी से शिवपुरी जा रही यात्रियों से भरी कल्पना बस को पीछे से रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई। घटना के चलते कुछ देर कोटा-झांसी मार्ग पर जाम जैसी स्थिति बनी रही।