कालपी: दस साल बाद फिर भारी वाहनों के लिए बंद हुआ कालपी का पुराना यमुना पुल, पुल की बियरिंग मरम्मत शुरू, NHAI ने किया डायवर्जन
Kalpi, Jalaun | May 22, 2026 कालपी में कानपुर-झांसी को जोड़ने वाले पुराने यमुना पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर फिर रोक लगा दी गई है, शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुल बियरिंग में मरम्मत के चलते NHAI ने तत्काल डायवर्जन लागू किया है, अब ट्रक और बसें दुर्गा मंदिर चौराहे से नए पुल की ओर भेजी जाएंगी, जबकि छोटे वाहन पुराने पुल से गुजरेंगे, करीब 50 साल पुराने इस पुल से रोजाना 10 हजार वाहन गुजरते है।