भिवानी: गुरुपूर्णिमा पर लाखों नोटों से सजाया गुरु का दरबार व प्रतिमा छोटी काशी के मंदिरों आश्रमों में गुरु कि महिमा रहा गुणगान
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को स्थानीय हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहर गिरी आश्रम और जोगीवाला शिव मंदिर धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महंत वेदनाथ महाराज और महंत डॉक्टर अशोकगिरी महाराज का उनके शिष्यों ने चरण धोकर,तिलक अभिषेक कर गुरु दक्षिणा दी और फूलमालाओ के साथ सम्मान किया।