ऊंचाहार: ऊँचाहार क्षेत्र के एक गांव की युवती सगाई के बाद प्रेमी के साथ फरार, पुलिस में की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सगाई के बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई, परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है ।गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी दवा कराने के लिए घर से निकली थी, आरोप है कि पूरे फकीर मजरे कंदराँवां का युवक उसे लेकर फरार हो गया है,तीन महीने पहले बेटी की सगाई भी हो चुकी हैं ।जिसमें मिले आभूषण भी वो साथ लेकर गई है।