मधेपुरा: शहर के गर्ल्स स्कूलों का 'अभया ब्रिगेड' टीम ने लिया जायजा, आसपास मंडराने वाले मजनुओं पर होगी कार्रवाई
मधेपुरा में महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा को लेकर शनिवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में अभया ब्रिगेड की टीम ने विभिन्न गर्ल्स स्कूलों का जायजा लिया। सबसे पहले अभया ब्रिगेड की टीम शहर के केशव कन्या प्लस टू विद्यालय पहुंचकर छात्राओं से बात की।