टीकमगढ़: टीकमगढ़: शनि पहाड़ी पर शनि जयंती मनाई गई, भक्तों ने तेल-तिल चढ़ाकर शनि देव को किया प्रसन्न
टीकमगढ़ के मामौन स्थित शनि पहाड़ी पर शनि जयंती के अवसर पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। आज सुबह से ही मंदिर परिसर में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डालीं। भक्तों ने न्याय के देवता शनिदेव को सरसों का तेल और काले तिल चढ़ाकर पूजा अर्चना की।