नामकुम: नगर आयुक्त ने दर्जी मोहल्ला और डोरंडा उर्स मैदान स्थित सामुदायिक भवनों का किया निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Aug 1, 2026 दर्जी मोहल्ला स्थित जलसा सामुदायिक भवन और डोरंडा उर्स मैदान स्थित सामुदायिक भवन का शनिवार शाम करीब पांच बजे नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवनों के सौंदर्यीकरण, शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, अवैध होर्डिंग और अतिक्रमण हटाने तथा पार्किंग, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए।