जबलपुर: 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की 5 एकड़ जमीन पर भू-माफियाओं की नज़र, पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार
जबलपुर में एक बार फिर भू-माफियाओं का काला चेहरा सामने आया है। इस बार निशाना बनी हैं 75 वर्ष की एक असहाय बुजुर्ग महिला, जिनकी पांच एकड़ बेशकीमती जमीन को हड़पने की साजिश रची गई है। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली माधुरी बाई विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला का आरोप है कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे