हरिद्वार: मरगूबपुर में चोरी-छिपे गोकशी कर रहे 3 भाई बहादराबाद पुलिस ने किए गिरफ्तार, 500 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद
बहादराबाद पुलिस ने गोकशी की बड़ी घटना का खुलासा करते हुए 3 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आसिफ, सादिक और साहिल पर गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मरगूबपुर स्थित अपने मकान में ये तीनों चोरी छिपे गोकशी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 500 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। रविवार दोपहर 2 बजे पुलिस ने ये जानकारी दी