हरिद्वार: शिवालिक नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला की चैन छीनकर फरार हुआ नकाबपोश, सीसीटीवी वायरल, पुलिस जांच में जुटी
हरिद्वार की पोश कॉलोनी शिवालिक नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चैन स्नेचिंग हो गई। घटना रानीपुर कोतवाली इलाके के शिवालिक नगर के एच क्लस्टर की है। सुबह के वक्त घर से मॉर्निंग वॉक पर निकली 72 साल की महिला के पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश ने महिला के गले से चैन छीनी और फरार हो गया। चैन स्नेचर की ये करतूत सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई। वीडियो वायरल हो गया।