सूरजपुर: शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव में बीजेपी के अध्यक्ष पद की जीत पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जताया जनता का आभार
भाजपा ने 362 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत शिवनंदनपुर नगर पंचायत के पहले चुनाव पर पूरे जिले की नजर टिकी हुई थी। चुनाव परिणाम सामने आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल को कुल 2028 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी संजय सोनी को 1666 मत प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा ने 362 वोटों के अंतर से जीत दर्ज।