निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के जिला चिकित्सालय की 6 ऑटोक्लेव मशीनें खराब, सर्जरी पर संकट, मरीज परेशान, वारंटी में मरम्मत का इंतजार
गुरुवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय में सर्जरी के लिए जरूरी सभी 6 ऑटोक्लेव मशीनें तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई हैं। इन मशीनों से ऑपरेशन में उपयोग होने वाले उपकरणों को स्टेरिलाइज किया जाता है। मशीनें खराब होने से आंखों सहित कई सर्जरी प्रभावित हो रही हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार मशीनें RMSCL के माध्यम से वारंटी में उपलब्ध क