बरेली: 5 करोड़ के GST घोटाले का भंडाफोड़, फर्जी फर्मों का नेटवर्क चला रहे 2 मास्टरमाइंड गिरफ्तार, मिले बैंक दस्तावेज़
बरेली पुलिस ने करोड़ों रुपये के जीएसटी घोटाले का बड़ा खुलासा करते हुए फर्जी फर्मों का नेटवर्क चलाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना कैंट, इज्जतनगर और भमोरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राहुल गुप्ता और गोविंद गुप्ता को न्यारा पेट्रोल पंप के पास से दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी फर्जी फर्मों और बैंक खातों के जरिए 5 करोड़ रुपये