मढ़ौरा: मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना अंतर्गत विशेष कैप आयोजित
गुरुवार को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना अंतर्गत विशेष कैंप में 130 गर्भवती माताओं के संपूर्ण स्वास्थ्य की जांच चिकित्सकों के द्वारा किया गया। इस संबंध में गुरुवार की दोपहर दो बजे प्रभारी अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि गर्भवती माताओं के संपूर्ण स्वास्थ्य जाँच हेतू विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।