दुधि: म्योरपुर में घड़े से पानी लेने गई युवती को सांप ने काटा, सीएचसी में एंटी स्नेक वेनम से बची जान
म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोले में एक युवती को विषैले सांप ने काट लिया। सर्पदंश के बाद वह अचेत हो गई। पड़री निवासी 21 वर्षीय सुदा पुत्री कन्हैया लाल यादव मंगलवार रात लगभग 11 बजे आंगन में रखे घड़े से पानी लेने गई थी। इसी दौरान घड़े के पास छिपे एक विषैले सांप ने उसके पैर में काट लिया।