धमदाहा: तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, भीषण हादसे में 2 युवक गंभीर घायल
धमदाहा :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौक के समीप स्टेट हाईवे-65 पर गुरुवार की अहले सुबह करीब दो बजे तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खराब होकर खड़े सीमेंट लदे ट्रैक्टर में कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के नीचे घुस गया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।