ग्वालियर गिर्द: पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राहगीर को कुचला, आरोपी की तलाश जारी
तिघरा थाना क्षेत्र के सीतापुरा गांव के पास शनिवार को पत्थर से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अपने वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाकर सडक पर जा रहे नरेंद्र बघेल को पीछे से टक्कर मार दी।जिससे नरेंद्र गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया जहां शनिवार देर रात 10 बजे उसकी मौत हो गई। तिघरा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक होतम बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।