इंदरगढ़: इंदरगढ़ नगर के मेन बाजार में तेज रफ्तार इको कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल, पैर टूटा ग्वालियर रैफर
नगर के मेन बाजार, साहू दूध डेयरी के पास बुधवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार इको कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पति का पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार रामकुमार धाकड़, 48 वर्ष, पुत्र चुन्नूलाल धाकड़ निवासी चीना,पत्नी रामकली, 45 वर्ष के साथ कपड़ा खरीदने इंदरगढ़ आए थे। दोनों 19 जून को रिश्तेदारी की शादी में जानाथा