घट्टिया विधानसभा के लालपुर स्थित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय के बालक छात्रावास में गुरुवार दोपहर 2 बजे लगभग उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास में कार्यरत एक महिला कर्मचारी कथित तौर पर प्रिंसिपल की प्रताड़ना से तंग आकर पानी की टंकी पर चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रावास स्टाफ और प्रभारी प्रिंसिपल संध्या शर्मा मौके पर पहुंचे