हनुमानगढ़: टाउन धान मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का एफसीआई अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, तकनीकी खामियों पर उठाए सवाल
हनुमानगढ़ टाउन की नई धान मंडी में भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीद की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान फुटग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे और गेहूं खरीद से संबंधित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। अध्यक्ष और सचिव सहित अन्य पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।