फुलवरिया: भरपूरवा गांव के पास सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, पुलिस जांच में जुटी, फैली सनसनी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के भरपूरवा गांव के समीप आज सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव के निवासी के रूप में की गई है।