जांजगीर: साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन हुआ, 57 आवेदक पहुंचे अपनी मांगों एवं समस्याओं के साथ
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी एवं डिप्टी कलेक्टर देवेन्द्र चौधरी ने आज साप्ताहिक जनदर्शन के माध्यम से जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और मांगों को संवेदनशीलता से सुना। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों का समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।