तरारी: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सड़क हादसे में इमादपुर के युवक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा
भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमरतपुर गांव निवासी एक युवक की उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना लखनऊ पुलिस द्वारा फोन के माध्यम से परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य तत्काल लखनऊ के लिए रवाना हो गए।मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान इमरतपुर गांव निवासी शेखर कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता