जबलपुर: मंत्री राकेश सिंह और स्मार्ट सिटी CEO अरविंद शाह विवाद में, IAS शाह मीडिया से बचते दिखे!
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और स्मार्ट सिटी CEO अरविंद शाह विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया है लेकिन स्मार्ट सिटी सीईओ अरविंद शाह मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बचते नजर आए उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि “मैंने अपनी बात IAS एसोसिएशन के समक्ष रख दी है इससे ज़्यादा मैं कुछ नहीं कहूँगा" वहीं मामला हाई प्रोफाइल और तूल पकड़ता देख उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली