गाज़ियाबाद: मोदीनगर पुलिस ने बेटी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में चौथा अभियुक्त भी हुआ गिरफ्तार, ACP ने दी जानकारी
मोदीनगर पुलिस ने बीते 19 अगस्त को अपने पिता के साथ जा रही बेटी से साथ छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने के मामले में वाछिंत एक अन्य अभियुक्त अजहरूद्दीन मलिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसीपी मोदीनगर ने बताया कि शेष एक अभियुक्त की गिरफ्तारी शीघ्र ही सुनिश्चित की जायेगी।