गाज़ियाबाद: थाना अंकुर विहार पुलिस ने बच्चे के साथ मदरसे में कुकर्म करने वाले मौलवी को किया गिरफ्तार
थाना अंकुर विहार क्षेत्र में स्थित मदरसे में मंगलवार को एक बच्चे से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पता चला है कि मदरसे का मौलवी ही ये घिनौनी वारदात कर रहा था। मामले में बच्चे के पिता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और फिर आरोपी मौलवी शाकिब को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है।