बहराइच: अशरफा निवासी बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला शव, पुत्र ने हत्या का आरोप लगाया
थाना दरगाह क्षेत्र स्थित अशरफा निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव में ही पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने के बाद मृतक के पुत्र ने जमीनी रंजिश में उसके पिता की हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मौके पर पहुंची थाना दरगाह पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और पुलिस अब आगे की कार्यवाही में जुट गई है।