गिरिडीह: चेंबर ने मंत्री सोनू को दिया आभार, 7 लाख अनधिकृत भवन नियमित करने के फैसले का किया स्वागत
गिरिडीह जिला चेम्बर कि ओर से शनिवार को 11 बजे टुंडी रोड के उत्सव उपवन में आभार कार्यक्रम किया गया। इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू का आभार जताया गया। बताया गया कि झारखंड के 7 लाख अनाधिकृत तरीके से निर्मित भवनों को नियमित करने का प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट ने मंजूरी दी।