पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र से गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात 8:40 पर मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि माल सलामी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान 2.36 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वहीं इस मामले में तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।