कलेर: कलेर प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
Kaler, Arwal | Oct 21, 2026 अरवल जिले के कलेर प्रखंड में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। पुलिस अधीक्षक, अरवल श्री किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देशानुसार विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई तथा अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।