हुसैनाबाद: 11 हजार वोल्ट के खंभे से भिड़ी बेकाबू पिकअप, टला बड़ा हादसा... बिजली बंद रहने से बचीं कई जिंदगीया
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला–दंगवार मुख्य सड़क पर दुलहर गांव के समीप मंगलवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दंगवार से जपला की ओर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बिजली का खंभा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरा खंभा भी टूट गया। हादसे के बाद पिकअप वाहन सड़क किनारे