चंदिया: गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी, चंदिया थाने में मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 14, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहटा से मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बरहटा निवासी शिवप्रसाद कोल (35 वर्ष) के साथ गांव के ही राजकुमार कोल द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद शिवप्रसाद कोल ने चंदिया थाने में शिकायत दर्ज कराई