ललितपुर: कंपनी बाग में रात्रि घूमने आए सिविल लाइंस निवासी युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
मोहल्ला सिविल लाइंस निवासी एक युवक शनिवार को इवनिंग वॉक पर कंपनी बाग में घूमने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान कुछ दबंगों ने उसके साथ अनावश्यक रूप से विवाद करते हुए जमकर मारपीट कर दी। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका उपचार जारी था।