बहराइच: रिसिया में जिस बेटी की हत्या को लेकर मां ने दर्ज कराई थी FIR, पुलिस ने उसे जिंदा बरामद किया: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि जिले के रसिया थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता की हत्या के आरोपों में उसकी मां ने अपने दामाद पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसकी तख्तिस के लिए पुलिस टीम में लगी थी जिसमें पाया गया कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी जिसे सकुशल जिंदा बरामद कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।