सदर: कैंट पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मोबाइल और नकदी छीनने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार
Sadar, Allahabad | Jul 5, 2026
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मोबाइल और नकदी छिनैती के मामले में वांछित चल रहे एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से लूटा गया मोबाइल और नकदी भी बरामद की गई है।