देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के घर ईडी ने मारी रेड, कई ठिकानों पर कार्यवाई जारी
उत्तराखंड में कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। उत्तराखंड से लेकर दिल्ली और चंडीगढ़ में ईडी ने छापा मारा है। सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित हरक सिंह रावत के घर ईडी की टीम पहुंची और टीम ने हरक सिंह के अलावा कई अन्य लोगों के 10 से ज्यादा लोकेशन पर रेड डाली है।