ग्वालियर गिर्द: रॉन्ग साइड दौड़ रही क्रेटा ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, चालक कार छोड़कर फरार
ग्वालियर में रॉन्ग साइड और तेज रफ्तार ड्राइविंग एक युवक पर भारी पड़ गई। पड़ाव थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे एक बेकाबू क्रेटा कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।