रसड़ा: ताड़ीबड़ा गांव में रंगदारी के लिए बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर रुकवाई कार, तमंचा दिखाकर लूटे ₹5000, तोड़ा कार का शीशा
नगरा थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव में रंगदारी को लेकर खुलेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर बदमाशों ने कार रुकवाई और विरोध करने पर तमंचा लहराते हुए कार का शीशा तोड़ दिया। जेब से 5 हजार रुपये भी जबरन लूट लिए। घटना के समय पीड़ित विवेक कुमार सिंह ग्राम अठिलापुर रसड़ा निवासी अपने मित्र के साथ हार्वेस्टर का हिसाब