गुमला: मानसिक विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jun 11, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र में एक 43 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद चैनपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अलरिक किंडो (50) गिरफ्तार कर लिया है। जिसे गुरूवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।