सनावद: लड़की भगाने के मामले मे हुए विवाद मे इलाज के दौरान घायल की मौत, परिजनों ने सनावद पुलिस थाने पर शव रख कर किया हंगामा
सनावद पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम जीरावट में पिछले बुधवार को ग्राम के राधेश्याम पिता ठाकुरलाल मोरे को ग्राम के ही ग्राम राकेश ने घर से ले जाकर विवाद किया। जिसमें दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि राकेश की लड़की को भगाने में राधेश्याम के लड़के सौरभ का हाथ था। इसी बात को लेकर पिछले सप्ताह बुधवार को आरोपियों द्वारा राधेश्याम और एक अन्य के साथ मारपीट की गई थी।