मलिहाबाद: दुबग्गा इलाके में बंद मकान में लाखों के जीवराज और नगदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
दुबग्गा में चोरों के द्वारा नगदी और जेवरात चोरी किए जाने की वारदात सामने आई। बंद पड़े मकान में इस वारदात को अंजाम दिया गया जिसके बाद चोर बड़े आराम से मौके से फरार होने में कामयाब रहे। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस फोर्स को जानकारी दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।