मलिहाबाद: मलिहाबाद विधानसभा के शकपुरवा गांव में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ की बैठक
मलिहाबाद विधानसभा अंतर्गत शकपूरवा गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य और योजनाओं के बारे में बताया गया। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी वहां पर जानकारी हासिल की गई और उनके निस्तारण को लेकर भी बातचीत हुई।