अरथूना: ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को पालोदा पढ़ने आने में आवागमन के साधनों की कमी के कारण गर्मी में जतन करने को मजबूर
ग्रामीण क्षेत्र के विधार्थी पालोदा पढ़ने आने के दौरान आवागम के साधनों की कमी के कारण गर्मी में जतन गंतव्य स्थान तक आने जाने के लिए मजबूर हे। बुधवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार ऐसे में इस भीषण गर्मी में विधार्थी बच्चे ट्रेक्टरो की खुली ट्रॉली में सफर कर पहुंचने को मजबूर हे। ऐसे में विद्यार्थियों ने अतिरिक्त सरकारी रोडवेज बस सुविधा की मांग की हे।