धमतरी जिला में आयोजित प्रदेश स्तरीय अग्निवीर सेना भर्ती रैली के दौरान युवाओं में देश सेवा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। भर्ती रैली के तीसरे दिन सोमवार को बालोद जिले के कुल 587 युवाओं ने भाग लिया। जिनमें से 398 अभ्यर्थियों ने दौड़ की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। प्रशासन ने दलालों से सावधान रहने की अपील अभ्यर्थियों से की है।