बीना: सागर फाटक अंडरब्रिज में भरा पानी, तेज बहाव में निकलने से कई वाहन हुए बंद, लोग होते रहे परेशान
#jansamasya
Bina, Sagar | Sep 9, 2026 बीना में रेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है! एक ऐसी लापरवाही जो किसी की जान भी ले सकती थी!सागर फाटक के पास बना अंडरब्रिज, रातों-रात तालाब बन गया, लेकिन रेल प्रशासन सोता रहा! ना कोई सूचना, ना कोई कर्मचारी, ना कोई बैरिकेड! और सुबह होते ही, बिना जानकारी के वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर उसी तालाब नुमा अंडरब्रिज में घुस गए।