कर्वी: चित्रकूट में गर्मी के कहर से जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक बेहोश, अस्पताल में भर्ती
बुधवार सुबह 11 बजे चित्रकूट में भीषण गर्मी के बीच जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक अशोक कुमार गुप्ता अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत सीएचसी मानिकपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार तेज गर्मी से उनका रक्तचाप बढ़ा था, फिलहाल हालत स्थिर है। जिले में पारा 44 डिग्री पार, प्रशासन ने दोपहर में बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है।