चौथम: युवा नेता गौतम पासवान के प्रयास से दिव्यांग दंपति की बेटी बनी दुल्हन, सोनवर्षा घाट में जनसहयोग से संपन्न हुआ विवाह
समाज सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल पेश करते हुए युवा समाजसेवी एवं लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता गौतम पासवान के प्रयास से दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर दंपति की पुत्री का विवाह जनसहयोग से संपन्न कराया गया। सोनवर्षा घाट निवासी दिव्यांग दंपति कैलाश पासवान एवं उनकी पत्नी की पुत्री अस्मिता कुमारी का विवाह गुरुवार की रात एक विवाह भवन में पूरे विधि-विधान और हर्ष