मढ़ौरा: पियरपुरवां में भटकी मूक बधिर युवती, ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
Marhaura, Saran | Apr 12, 2026 थानाक्षेत्र के पियरपुरवां में एक अज्ञात किशोरी कहीं से भटककर पहुंची है जो पुर्ण रुप से मुक बाधिर है और अपना नाम ,पता बताने में असमर्थ है। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को रविवार की दोपहर दो बजे दिया गया। पुलिस ने बताया कि किशोरी पियरपुरवां निवासी सत्येन्द्र पंडित के यहां है पुलिस पहचान करवाने में जुटी हुई है।