अलीगंज: थाना नयागांव के अलीपुर में ससुर और देवरों ने विवाहिता के साथ की मारपीट, डंडों से पीटा और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया
Aliganj, Etah | May 3, 2026 रविवार की सुबह10जानकारी देते हुए बताया,थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता को उसके ही ससुराल पक्ष के लोगों ने बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया और गला दबाकर फांसी लगाने तक की कोशिश की। घायल महिला के बयान के मुताबिक, हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से हमला किया और बाद में अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए।