मांट: परिजनों के विरोध के बावजूद मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी
Mat, Mathura | Jul 30, 2026 सुरीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मुस्लिम युवती ने अपने परिजनों की मर्जी के खिलाफ आर्य समाज मंदिर में हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। दिल्ली में कोचिंग के दौरान युवती का परिचय गौतम बुद्धनगर (दनकौर) निवासी युवक से हुआ था, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। शादी की जानकारी होने पर परिजनों ने युवती को गांव बुलाकर काफी समझाने का प्रयास किया।